Tuesday, October 20th, 2026

लीक हुए Moto G20 की कीमत और फीचर्स, ₹13000 से कम रह सकता है इस 5000mAh बैटरी वाले फोन का दाम

 नई दिल्ली  
मोटोरोला ने हाल ही में Moto G10 Power और Moto G30 स्मार्टफ़ोन को भारत में लॉन्च किया है। जल्द कंपनी जी-सीरीज़ के तहत एक और फ़ोन पेश करने की तैयारी कर रही है। यह नया स्मार्टफ़ोन Moto G20 है। मोटो जी20 को हाल ही में अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) वेबसाइट पर देखा गया है। तो वहीं Gizmochina की रिपोर्ट किया है कि एक स्पेनिश रिटेलर ने भी फोन की कीमत जानकारी दी है। रिटेलर के मुताबिक Moto G20 के 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत Eur 148 यानी 12,763 रुपये के लगभग हो सकती है। वहीं यह फ़ोन ब्रीज़ ब्लू कलर में लॉन्च हो सकता है।
 

Moto G20 में मिल सकते हैं ये फीचर्स 
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, फोन को XT2128 मॉडल कोड के साथ देखा गया है। Moto G20 की खासियत के बारे में बात करें तो फोन को 4GB रैम के साथ-साथ UNISOC T7000 SoC चिपसेट के साथ आ सकता है। संभावना है कि यह एंट्री-लेवल यूनिसॉक SC9863 चिपसेट हो सकता है जिसे 2019 में लॉन्च किया गया था। Qualcomm और MediaTek के चिपसेट से मुकाबला किया जाए तो यह Helio P22, Helio A22, Snapdragon 439, और Snapdragon 450 चिपसेट के टक्कर का है। 

 

#Moto G20

Source : Agency

पाठको की राय